दूरदर्शन डिश जो की डीडी फ्रीडिश के नाम से जाना जाता है, दूरदर्शन द्वारा संचालित DTH सेवा है जो फ्री टीवी तथा रेडियो सेवा उपलब्ध कराती है तथा इसे सम्पूर्ण भारत में देखा जा सकता है।
आप अपने नजदीक किसी भी DTH डीलर से दूरदर्शन डिश खरीद सकते हैं, यह खुले बाज़ार में उपलब्ध है।
दूरदर्शन डिश का कोई निर्धारित शुल्क नहीं है। डीलर सेट टॉप बॉक्स की क्वालिटी के हिसाब से मूल्य लेते हैं। साधारण MPEG2 सेट टॉप बॉक्स वाला कनेक्शन 900 रूपये से 1500 रूपये तक पड़ता है। MPEG4 या HD सेट टॉप बॉक्स वाला कनेक्शन 2000 रूपये से 4000 रूपये तक का पड़ता है।
दूरदर्शन डिश का कोई मासिक शुल्क नहीं है, यह सेवा केवल एक बार के खर्चे पर जीवन भर मुफ्त उपलब्ध होगी।
दूरदर्शन डिश पर टीवी तथा रेडियो सेवा उपलब्ध है।
दूरदर्शन डिश पर अभी 150 से अधिक चैनल देखे जा सकते हैं, जिनमें से कुछ चैनल डिशटीवी से उपलब्ध हैं।
दूरदर्शन डिश पर उपलब्ध चैनलों की सूची चैनल लिस्ट में देखें।
कुछ चैनल टेस्ट सिग्नल प्रसारित कर रहे हैं, जल्द ही उनपर टीवी चैनलों का प्रसारण होगा।
नहीं, आप एक सेट टॉप बॉक्स से एक ही टीवी चला सकते हैं। हालाकि ड्यूल LNB की मदद से दो सेट टॉप बॉक्स एक ही डिश में जोड़े जा सकते हैं।
नहीं, किसी अन्य DTH सेवा के शुल्क लागू होने वाले चैनल दूरदर्शन डिश सेट टॉप बॉक्स द्वारा नहीं देखे जा सकते। कुछ मुफ्त चैनल अस्थाई तौर पर देखे जा सकते हैं।
नहीं, GSAT15 सैटेलाइट की पहुँच केवल भारत तक सीमित है। पड़ोसी देशों में कुछ क्षेत्र में ही देखा जा सकता है।
यदि कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं है तो सहायता निर्देशों का पालन करके सभी चैनल देख सकते हैं।
हाँ, दूरदर्शन डिश से जुड़ी सारी जानकारियाँ मोबाइल ऐप पर देखी जा सकती हैं।
यदि कोई सुझाव या प्रश्न है, तो मोबाईल एप्प में प्रश्न पूछने वाले बटन पर क्लिक करके मेल से भेज सकते हैं।